” रियल एस्टेट में सिर्फ डील नहीं, भरोसे का रिश्ता जरूरी; लॉन्ग टर्म ग्रोथ की कुंजी हैं कस्टमर रिलेशन और रेफरेंस ”

Anjana Chatterjee, Sales Executive, InduMaa Group
InduMaa Group की Sales Professional Anjana Chatterjee से खास बातचीत; कस्टमर की सुरक्षा, सही जानकारी, रिलेशनशिप मैनेजमेंट और रेफरेंस-बेस्ड बिजनेस मॉडल पर साझा किया अपना अनुभव और विजन
InduMaa Group की Sales Professional Anjana Chatterjee अपने काम का आधार मानती हैं. अप्रैल 2025 में Induma Group से जुड़ीं Anjana का रियल एस्टेट में कुल करीब पांच वर्षों का अनुभव है. उनका मानना है कि इस सेक्टर में लंबे समय तक सफल रहने के लिए ग्राहक के साथ पारदर्शिता, सही जानकारी और मजबूत रिलेशनशिप सबसे महत्वपूर्ण हैं.
उनके अनुसार, रियल एस्टेट की असली ग्रोथ केवल तत्काल मुनाफे में नहीं, बल्कि उस ग्राहक के साथ बनाए गए भरोसे और उससे मिलने वाले रेफरेंस में छिपी है. एक संतुष्ट ग्राहक आगे कई नए ग्राहकों से जोड़ सकता है और यही किसी बिजनेस को लंबे समय तक मजबूत बनाता है.
PSN मीडिया से खास बातचीत में Anjana Chatterjee ने Induma Group के साथ अपनी यात्रा, ग्राहकों की प्राथमिकताओं, RERA के बाद आए बदलावों, रिलेशनशिप मैनेजमेंट, रेफरेंस-बेस्ड बिजनेस, रियल एस्टेट में करियर और अपने अनुभवों को साझा किया.
आप InduMaa Group से कब और कैसे जुड़ीं?
मैं अप्रैल 2025 में InduMaa Group से जुड़ी थी. एक जानने वाले के साथ मैं यहां आई थी. उस समय Induma Group Apex Park Square प्रोजेक्ट को अंडरराइट करके काम कर रहा था. इसी दौरान मेरी Alok Sir से मुलाकात हुई. मैं यहां Sales के लिए इंटरव्यू देने आई थी और इसके बाद मुझे Indumaa Group के साथ काम करने का अवसर मिला.
जब कोई ग्राहक आपके पास प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आता है तो उसकी प्राथमिकताएं क्या रहती हैं?
आज के समय में ग्राहक की सबसे पहली प्राथमिकता होती है कि वह जिस प्रॉपर्टी में पैसा लगा रहा है, वह पूरी तरह वैध हो और भविष्य में उसे किसी तरह की कानूनी समस्या का सामना न करना पड़े. इसके साथ ही ग्राहक चाहता है कि उसे प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर मिले. बिल्डर ने जो डिलीवरी का वादा किया है, वह भी समय पर पूरा होना चाहिए. आज ग्राहक अपनी मेहनत की कमाई को लेकर काफी सजग है. उसके लिए निवेश की सुरक्षा बहुत मायने रखती है.
रियल एस्टेट मार्केट में ग्राहक और डेवलपर का नजरिया समय के साथ कितना बदला है?
आज की स्थिति को अगर हम 2017 से पहले के समय से तुलना करें तो काफी बदलाव आया है. RERA आने के बाद डेवलपर्स के लिए भी एक नियामकीय व्यवस्था बनी है और ग्राहक को भी अपनी प्रॉपर्टी के बारे में ज्यादा स्पष्टता मिलती है. आज ग्राहक यह सोचता है कि वह अपनी मेहनत की कमाई कहां लगा रहा है. हर व्यक्ति के लिए एक-एक रुपये की अपनी अहमियत है. इसलिए जब वह प्रॉपर्टी में निवेश करता है तो उसकी सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा और भविष्य का रिटर्न होती है. ग्राहक चाहता है कि उसकी प्रॉपर्टी अच्छी हो, उसका निवेश आगे बढ़े और जिस तरह डेवलपर आगे ग्रो करे, उसी तरह ग्राहक को भी उसके निवेश का लाभ मिले.
Business Development और Sales के लिहाज से Relationship Building की क्या भूमिका है?
Induma Group के साथ मेरा अनुभव यह रहा है कि यहां हर व्यक्ति अपने क्लाइंट के प्रति punctual और committed है. जो वादा किया जाता है, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाता है. मैंने अपने साथ जुड़े ग्राहकों के मामले में भी इसे अनुभव किया है. Induma की कोशिश रहती है कि क्लाइंट को point-to-point सही जानकारी मिले और किसी भी स्थिति में उसे उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए.
किसी ग्राहक के साथ मजबूत रिलेशनशिप बनाने के लिए सबसे पहले loyalty जरूरी है. अगर ग्राहक ग्रो कर रहा है, तभी हम उसके साथ ग्रो कर सकते हैं और जब ग्राहक और हम दोनों ग्रो करेंगे, तो कंपनी की ग्रोथ भी निश्चित रूप से होगी.
Induma Group के साथ काम करते हुए आपने क्या सीखा?
Anjana Chatterjee: मैंने अपने रियल एस्टेट करियर की शुरुआत बिल्डर फर्म से की थी. इसके बाद Induma Group से जुड़ी. रियल एस्टेट में मेरा कुल करीब पांच वर्षों का अनुभव है. Induma आने के बाद मैंने अपने अंदर सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह महसूस किया कि मैंने अपनी roles और responsibilities को और बेहतर तरीके से निभाना सीखा. इसमें मेरे CEO और MD Sir का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा है. क्लाइंटिंग हो, क्लाइंट क्लोजर हो या ग्राहक के साथ किसी विषय पर बातचीत करनी हो, मुझे हमेशा सपोर्ट मिला है. इसका उद्देश्य यही रहा है कि मैं खुद को लगातार improve कर सकूं, ग्राहक को संतोषजनक जवाब दे सकूं और ग्राहक मेरे साथ लंबे समय तक जुड़ा रहे.
रियल एस्टेट में किन वर्गों के लोगों की भागीदारी सबसे ज्यादा प्रभावी है?
आज रियल एस्टेट की बात करें तो Investor Community की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. लेकिन अब ऐसा नहीं है कि केवल बिजनेसमैन ही रियल एस्टेट में निवेश करते हैं. आज IT सेक्टर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स हों, बिजनेसमैन हों, छोटे दुकानदार हों या प्राइवेट और सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोग—हर वर्ग के लोगों की रियल एस्टेट में भूमिका है. आज मार्केट में अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से विकल्प उपलब्ध हैं. इसलिए रियल एस्टेट अब किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रह गया है.
यदि आपको Induma Group को एक लाइन में डिस्क्राइब करना हो तो कैसे करेंगी?
मैं Induma Group को एक promising company के रूप में देखती हूं, जो पिछले 15 वर्षों से इस सेक्टर में काम कर रही है. कंपनी का प्रयास रहता है कि क्लाइंट को वास्तविक और सही फीडबैक मिले और उसे यह भरोसा रहे कि उसका पैसा सुरक्षित है. साथ ही भविष्य में उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. हमारी कोशिश रहती है कि क्लाइंट के लिए हम 24×7 उपलब्ध रहें.
यदि कोई व्यक्ति रियल एस्टेट को करियर के रूप में चुनना चाहता है तो आपकी क्या सलाह होगी?
रियल एस्टेट मूल रूप से Sales का क्षेत्र है. इसलिए यहां लोगों से बातचीत करने की क्षमता और क्लाइंट को समझाने की कला महत्वपूर्ण है.लेकिन केवल बातचीत करना ही पर्याप्त नहीं है. आपको प्रोजेक्ट और रियल एस्टेट से जुड़ी सही और पूरी जानकारी होनी चाहिए. अगर आपको अपने प्रोडक्ट की जानकारी है, आप ग्राहक से सही तरीके से संवाद कर सकते हैं और उसकी जरूरत को समझ सकते हैं, तो रियल एस्टेट में आगे बढ़ने के काफी अवसर हैं. यह ऐसा क्षेत्र भी है जहां व्यक्ति आर्थिक रूप से आगे बढ़ सकता है, अपना नेटवर्क बड़ा कर सकता है और अपनी Social Life को भी विस्तार दे सकता है.
अक्सर रियल एस्टेट में यह धारणा देखने को मिलती है कि ग्राहक आया, डील हुई और कमीशन मिलने के बाद काम खत्म. क्या आप इससे सहमत हैं?
अगर आप रियल एस्टेट में केवल शॉर्ट टर्म के लिए काम करना चाहते हैं तो शायद ऐसा सोचा जा सकता है, लेकिन अगर आपको लॉन्ग टर्म काम करना है और लंबे समय तक कमाई करनी है तो ग्राहक के साथ रिश्ता बनाए रखना जरूरी है. अगर हम किसी बिल्डर के साथ जुड़े हैं तो हमारा काम बिल्डर और ग्राहक के बीच के गैप को कम करना भी है. हमें बिल्डर की तरफ से ग्राहक को सही जानकारी देनी चाहिए और ग्राहक की जरूरत व फीडबैक बिल्डर तक पहुंचाना चाहिए.
मान लीजिए किसी ग्राहक ने आज प्रॉपर्टी खरीदी और एक साल बाद उसे कोई समस्या आती है. उस समय भी अगर मैं उसके लिए उपलब्ध हूं, तभी ग्राहक के मन में मेरे प्रति विश्वास बनेगा.
Sales पूरी तरह reference-based business है. अगर हमने किसी ग्राहक से पैसे लिए, प्रॉपर्टी दी और उसके बाद उससे हमारा संपर्क खत्म हो गया, तो आगे बिजनेस कैसे बढ़ेगा? असल ग्रोथ तब होती है जब एक ग्राहक के साथ बने रिश्ते से आगे नए ग्राहक जुड़ते हैं. यानी एक ग्राहक से एक पूरी chain बन सकती है. इससे ग्राहक को फायदा होता है, कंपनी ग्रो करती है और हमारे साथ नए investors भी जुड़ते हैं.
रियल एस्टेट सेक्टर Relations पर ज्यादा निर्भर है या References पर?
मेरे हिसाब से दोनों पर. अगर हम ग्राहक के साथ अच्छा relationship बनाएंगे, तभी वह हमें reference देगा. अगर ग्राहक के साथ हमारा bond मजबूत है, तभी वह हमें अपने जानने वालों तक recommend करेगा. इसलिए relationship और reference एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. Bonding किसी भी रिश्ते में बहुत महत्वपूर्ण होती है. ग्राहक भी हमारे लिए परिवार जैसा है. अगर हम ग्राहक के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे या उसे सही feedback नहीं देंगे, तो हम उससे reference की उम्मीद नहीं कर सकते. इसलिए रियल एस्टेट में लंबे समय की सफलता के लिए Trust, Relationship और Reference—तीनों महत्वपूर्ण हैं.














