InduMaa Group के विजन, डेवलपर के रूप में सफर, रियल एस्टेट रणनीति और Dholera SIR की संभावनाओं पर CEO Alok Rai से PSN मीडिया की खास बातचीत.

Alok Rai, CEO, InduMaa Group
बदलते रियल एस्टेट परिदृश्य में निवेशकों की नजर अब केवल स्थापित शहरों तक सीमित नहीं है. देश में विकसित हो रहे नए औद्योगिक और स्मार्ट-सिटी कॉरिडोर भविष्य के रियल एस्टेट और आर्थिक विकास की नई संभावनाओं को सामने ला रहे हैं. Dholera SIR भी चर्चा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है.
InduMaa Group के साथ आपका जुड़ाव कैसे हुआ?
हमने अपनी real estate journey वर्ष 2010 में Rishi के साथ शुरू की थी. उस समय हम insurance industry में काम करते थे. वहीं हमारी जान-पहचान हुई. उस समय Rishi HDFC में थे और मेरा काम अलग था. वर्ष 2010 में हमारी दोस्ती हुई और Rishi ने मुझे real estate में साथ काम करने का प्रस्ताव दिया.
हमारी मुलाकात होती रहती थी. हम अच्छे दोस्त हैं और अक्सर साथ बैठते रहे, लेकिन उस समय साथ में business नहीं कर रहे थे. पहले COVID lockdown के बाद हमने फिर से साथ काम करने के बारे में सोचा. Office में चर्चा हुई और वर्ष 2020 से हमने दोबारा साथ काम शुरू किया. तब से हम लगातार साथ काम कर रहे हैं.
साथ काम करने के पीछे आपका Vision क्या था?
कुछ खूबियां Rishi में थीं और कुछ मुझमें. हमारी strengths अलग-अलग थीं. मुझे लगा कि अगर हम दोनों साथ मिलकर काम करें तो कुछ बड़ा कर सकते हैं. हम दोनों की ambitions भी बड़ी थीं.
हम अलग-अलग दिशा में काम कर रहे थे और उस मुकाम तक नहीं पहुंच पा रहे थे, जहां हम पहुंचना चाहते थे. इसके बाद हमने तय किया कि एक साथ एक ही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. यही हमारा “Mutual Concept” बना.
समय के साथ इस Vision में क्या बदलाव आया?
जब हम 2010 में पहली बार साथ आए थे, तब हमारे साथ कई दूसरे लोग भी थे. सभी की सोच अलग थी. इस वजह से हमारे बड़े ideas को जमीन पर लागू करना आसान नहीं था. Vision था, लेकिन Execution में कमी रह जाती थी. जब हम दोबारा साथ आए और अपने ideas पर चर्चा की, तो हमने तय किया कि एक clear Vision के साथ partnership में business को आगे बढ़ाएंगे. हमने पहले बैठकर सभी terms और responsibilities तय कीं और फिर उन्हें लागू किया. इससे बड़े decisions लेना आसान हो गया. हमारी सोच एक जैसी थी और एक दोस्त के साथ business करने से काम करने का तरीका भी बेहतर हुआ.
इस समय InduMaa Group की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है?
Alok Rai: शुरुआत में हम broker के रूप में common inventory पर काम करते थे. इसके बाद हमने project underwriting की दिशा में कदम बढ़ाया. आज हमारी बड़ी उपलब्धि यह है कि हमने developer के रूप में भी काम शुरू किया है. इसमें Uttarakhand में cottages और villas का luxury-segment project और Gujarat के Dholera में एक township शामिल है. यह हमारे business के अगले चरण की शुरुआत है.
Dholera Smart Cities SIR, Gujarat को लेकर आपका क्या Vision है?
जब हम 2010-11 में Noida Extension में काम करते थे, तब हम लोगों से कहते थे कि आने वाले समय में Noida Extension, Noida को टक्कर देगा या उसके बराबर आ जाएगा. उस समय बहुत से लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते थे. आज Noida Extension में property prices काफी बढ़ चुके हैं और बड़े developers भी वहां आ चुके हैं. इसी experience के आधार पर मैं Dholera को देखता हूं. Dholera को मैं आने वाले समय का “दूसरा Dubai” देखता हूं, क्योंकि वहां दुनिया भर से investment आने की संभावना है और बड़े स्तर पर development हो रहा है. मेरे नजरिए से Dholera एक अलग तरह का smart city opportunity है, जहां business, industries और employment के अवसर बढ़ सकते हैं. यही वजह है कि मैं Dholera को future के लिए एक महत्वपूर्ण destination मानता हूं.
अगर कोई customer Dholera में investment करना चाहता है, तो उसे किन बातों को देखना चाहिए?
Investment का आधार customer के अपने उद्देश्य पर निर्भर करता है. सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि वह short-term return चाहता है या long-term investment करना चाहता है. जहां तक Dholera की बात है, अगर इसे long-term और future-focused investment के नजरिए से देखा जाए, तो मेरे विचार से इसमें आने वाले समय में अच्छा growth potential हो सकता है.
“Real Estate Investment में तीन Stages होते हैं”
Short-term और Long-term Investment के अलावा Multiple Growth का क्या Concept है?
Real estate में investment को मुख्य रूप से तीन stages में समझा जा सकता है.
पहला, Initial Stage: जो investor किसी project या location के शुरुआती stage में risk लेकर investment करता है, उसके लिए future में ज्यादा potential return की संभावना हो सकती है.
दूसरा, Mid Stage: जब development शुरू हो जाता है और market में activity बढ़ने लगती है, तब investment करने वाले investor का potential return शुरुआती investor से अलग हो सकता है.
तीसरा, End-User Stage: जब development काफी हद तक पूरा हो जाता है और property end-user के लिए तैयार होती है, तब investment का focus ज्यादा stability और use पर होता है.
InduMaa Group के लिए Trust, Quality और Ethical Practices का क्या महत्व है?
InduMaa Group के लिए trust, ethics और quality बहुत महत्वपूर्ण हैं. हम end-to-end service देने में विश्वास रखते हैं. हमारा उद्देश्य केवल customer को property बेच देना नहीं है. Customer को property का possession मिलने तक उससे जुड़ी हर संभव मदद करना हमारी और हमारी पूरी team की जिम्मेदारी है. इसी approach से customer का trust मजबूत होता है और referral chain भी बढ़ती है.
Group के सफर में सभी की भूमिका अलग-अलग होती है. आपके अनुसार सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किसकी है?
मेरे हिसाब से company में peon से लेकर MD तक हर व्यक्ति की अपनी भूमिका और responsibility होती है. जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाता है, तभी पूरी company सफल होती है. अगर MD को लगे कि सारे काम वही कर रहा है या किसी employee को लगे कि company उसके दम पर चल रही है, तो organization लंबे समय तक नहीं चल सकता. InduMaa का हर साथी और director लंबे समय से हमारे साथ जुड़ा हुआ है. हमारा लक्ष्य केवल पैसा कमाना नहीं है, बल्कि “सबका साथ, सबका विकास” के Vision के साथ सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है.
InduMaa Group की अगली Planning क्या है?
हमारी अगली Planning और Vision यही है कि real estate sector में developer के रूप में customers का trust लंबे समय तक बना रहे. हम quality service और timely delivery के जरिए real estate market में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं. Developers को लेकर लोगों के बीच जो trust कमजोर हुआ है, उसे फिर से मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है. हम चाहते हैं कि customer के साथ हमारा relationship केवल एक transaction तक सीमित न रहे, बल्कि लंबे समय तक trust और confidence पर आधारित हो.














