• Home
  • Interview / podcast
  • ‘’ कस्टमर ट्रस्ट और टीमवर्क ..ग्रोथ की मजबूत नींव’’
nduMaa Group InduMaa Group interview InduMaa Group Sales Strategy High Performing Sales Team Real Estate Sales Team Customer Trust in Real Estate Real Estate Transparency Real Estate Career Real Estate Market Trends Relationship Building Real Estate Customer Service

‘’ कस्टमर ट्रस्ट और टीमवर्क ..ग्रोथ की मजबूत नींव’’

रियल एस्टेट में सफलता केवल प्रॉपर्टी बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि कस्टमर का भरोसा जीतने, मजबूत चैनल नेटवर्क बनाने और टीम के साथ मिलकर आगे बढ़ने में है. Group के Team Development & Execution Director Subodh Singh का मानना है कि आपसी एकता, पारदर्शिता और बेहतर कस्टमर सर्विस किसी भी बिजनेस की ग्रोथ की मजबूत नींव होती है. PSN मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने अपनी रियल एस्टेट जर्नी, हाई-परफॉर्मिंग सेल्स टीम बनाने की रणनीति, कस्टमर ट्रस्ट और InduMaa Group के फ्यूचर विजन पर विस्तार से चर्चा की.

Subodh Singh, Team Development & Execution Director, InduMaa Group  

आप InduMaa Group से कैसे जुड़े?

मुझे InduMaa Group से जुड़े लगभग पांच-छह साल हो चुके हैं. इस दौरान ऋषि भाई, आलोक भाई और दूसरे साथियों के संपर्क में आने का मौका मिला. धीरे-धीरे उनके साथ काम करना शुरू किया. उनका काम करने का तरीका मुझे पसंद आया और फिर हम सभी साथ मिलकर लगातार आगे बढ़ते रहे.

High-Performing Sales Team बनाने के लिए आपकी क्या Approach होती है?

सबसे पहले हम Market के जाने-माने Brokers और Freelancers को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करते हैं. इसके बाद उन्हें हमारे Projects की पूरी जानकारी दी जाती है. इसमें Project की मुख्य Highlights, Completion Timeline, Builder का Background और Brokerage Percentage जैसी बातें शामिल होती हैं.

हमारा मानना है कि जब किसी Project की पूरी जानकारी होती है, तो Team और हमारे सहयोगी Customer को बेहतर तरीके से समझा पाते हैं. इसी Approach के साथ हम अपने Network को मजबूत करते हैं और लगातार काम करते रहते हैं.

Targets और Customer Trust के बीच Balance कैसे बनाया जा सकता है?

हमारे लिए Customer की जरूरतों को समझना और उनकी हर Query का सही समाधान करना सबसे जरूरी है. हम कोशिश करते हैं कि Customer को किसी भी तरह की परेशानी न हो. Booking होने के बाद तुरंत Welcome Letter और Payment Slip दी जाती है. जिस Rate पर बात तय हुई है और Project के Handover को लेकर जो Commitment किया गया है, उस पर भी पूरी नजर रखी जाती है. हमारा काम केवल Customer तक सीमित नहीं है. हम Builder के साथ भी लगातार Coordination करते हैं, ताकि उन्होंने जो वादा किया है, उसे तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके. हमारे लिए Customer Trust और Transparency सबसे महत्वपूर्ण हैं.

InduMaa Group के काम करने के तरीके और Planning में क्या प्राथमिकताएं रहती हैं?

InduMaa Group में Planning की शुरुआत सभी Directors की Core Meeting से होती है. इसमें आने वाले Projects, उनकी रूपरेखा और Builder की साख पर चर्चा की जाती है. हमारा मानना है कि Customer से ही Customer Create होता है. इसलिए Closing पर विशेष ध्यान दिया जाता है. जिन Customers की Booking तुरंत नहीं हो पाती, उन्हें Follow-up में रखा जाता है. उनकी जरूरत और Budget के अनुसार दूसरे अच्छे Options भी सुझाए जाते हैं. इस तरह हम Customer के साथ अपना Relationship बनाए रखते हैं और उन्हें सही Property चुनने में मदद करते हैं.

InduMaa Group की इस Journey में आप अपना सबसे Meaningful Contribution क्या मानते हैं?

हमारी आपसी एकता ही हमारा सबसे बड़ा Contribution है. हम सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद करते हैं. कई बार Customer की ऐसी Complex Queries सामने आती हैं, जिनका जवाब तुरंत नहीं मिल पाता. ऐसे समय में हम सभी मिलकर Meeting करते हैं, अपने Experience Share करते हैं और Customer की समस्या का समाधान निकालते हैं. हमारा Teamwork ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.

Real Estate Sector के Market Trends और Format को लेकर InduMaa Group का क्या Concept है?

Real Estate का मतलब केवल कोई Property या Product बेचना नहीं है. इसका असली मतलब लोगों के सपनों को पूरा करने में मदद करना है. हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो. Market में कई ऐसे लोग हैं जो Customer का पूरा Trust Build नहीं कर पाते. InduMaa Group का Focus Transparency और Trust Building पर है. हम कोशिश करते हैं कि Customer को Property से जुड़ी सही जानकारी मिले और वह अपने निर्णय को लेकर पूरी तरह संतुष्ट रहे. हमारे लिए Real Estate केवल Business नहीं, बल्कि लोगों के सपनों से जुड़ा काम है.

यदि कोई युवा Real Estate में Career बनाना चाहता है, तो आपकी क्या सलाह होगी?

मैं युवाओं से यही कहना चाहूंगा कि वे Real Estate Sector में आगे आएं. यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां मेहनत और सही Approach के साथ आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. Real Estate में काम करते हुए आप लोगों से जुड़ना सीखते हैं, Market को समझते हैं और अपने Communication Skills को बेहतर बनाते हैं. समय के साथ आपका Experience और Network भी मजबूत होता है. मेरा मानना है कि युवाओं को इस क्षेत्र में पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए. अगर आप अपने काम में लगातार Improvement लाते हैं, तो इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की अच्छी संभावनाएं हैं.

InduMaa Group के Future को लेकर आपकी सबसे बड़ी उम्मीद क्या है?

मेरी सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि InduMaa Group से जुड़े सभी लोग एकजुट होकर काम करें. जब अनुभवी लोग साथ मिलकर काम करते हैं, तो बड़ी से बड़ी चुनौती का समाधान निकालना आसान हो जाता है. हमारा मानना है कि Team की Unity और Mutual Support से ही आगे बढ़ा जा सकता है. जब तक हम सभी साथ हैं, तब तक InduMaa Group के Future को लेकर हमारी उम्मीदें बहुत मजबूत हैं.

InduMaa Group के Stakeholders को आप क्या Message देना चाहेंगे?

मेरा Message साफ है—हम सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए. जब कोई Agent, Broker या Freelancer हमारे साथ जुड़कर किसी Project की Sale में योगदान देता है, तो हमारी कोशिश रहती है कि उसका मेहनताना उसे समय पर मिले. हम मानते हैं कि हमारे सहयोगियों का Trust और Satisfaction बहुत जरूरी है. जब उन्हें अपने काम का सही सम्मान और समय पर Payment मिलता है, तो वे और अधिक Energy के साथ हमारे साथ जुड़ते हैं. हम चाहते हैं कि हमारे सभी Stakeholders InduMaa Group के साथ मिलकर आगे बढ़ें और इस परिवार को और मजबूत बनाएं.

Related Posts

‘Dholera:The Next Dubai’

InduMaa Group के विजन, डेवलपर के रूप में सफर, रियल एस्टेट रणनीति और Dholera SIR की संभावनाओं पर…

ByByAdmin Sep 28, 2026

“Product नहीं, पहले खुद को Sell करना होता है”

Pradeep SharmaDirector – LMS, Data & IT Operations, InduMaa Group Technology, Data Analytics, CRM और AI के जरिए…

ByByAdmin Sep 28, 2026

Customer Satisfaction-Teamwork बड़ी ताकत

Manu SinghDirector – Business & Field Coordination, InduMaa Group Real Estate industry में किसी भी company की long-term…

ByByAdmin Sep 28, 2026

” मजबूत चैनल नेटवर्क, कस्टमर – असली ताकत ”

Umesh Sharma, Director–Support Operations & Communication (InduMaa Group) रियल एस्टेट में मजबूत चैनल नेटवर्क और भरोसेमंद कस्टमर जर्नी…

ByByAdmin Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top