• Home
  • Interview / podcast
  • ” मजबूत चैनल नेटवर्क, कस्टमर – असली ताकत ”
Umesh Sharma Interview Induma Group Induma Group Channel Network Channel Partner Network Real Estate Channel Partners Support Operations Customer Journey Customer Relationship Real Estate Business Growth Internal Communication Real Estate Career Property Sansar Interview

” मजबूत चैनल नेटवर्क, कस्टमर – असली ताकत ”

Umesh Sharma, Director–Support Operations & Communication (InduMaa Group)

रियल एस्टेट में मजबूत चैनल नेटवर्क और भरोसेमंद कस्टमर जर्नी ही ग्रोथ की असली ताकत: Umesh Sharma

रियल एस्टेट कारोबार में प्रोजेक्ट और प्रोडक्ट जितने महत्वपूर्ण हैं, उतना ही महत्वपूर्ण है उन्हें सही ग्राहक तक पहुंचाने वाला मजबूत नेटवर्क और उस ग्राहक के साथ लंबे समय तक कायम रहने वाला भरोसा. आज के प्रतिस्पर्धी बाजार में चैनल पार्टनर्स, बेहतर कम्युनिकेशन और कस्टमर की जरूरतों को समझकर सही प्रॉपर्टी विकल्प उपलब्ध कराना बिजनेस ग्रोथ के महत्वपूर्ण आधार बन चुके हैं.

इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Induma Group अपने चैनल नेटवर्क को लगातार मजबूत करने और कस्टमर के लिए एक बेहतर एवं सीमलेस प्रॉपर्टी जर्नी तैयार करने पर जोर दे रहा है. कंपनी में Director – Support Operations & Communication Umesh Sharma की भूमिका इसी दिशा में महत्वपूर्ण है.

Umesh Sharma के मुताबिक, सपोर्ट ऑपरेशंस केवल कंपनी के इंटरनल सिस्टम तक सीमित नहीं है. इसका एक बड़ा हिस्सा उन बाहरी चैनल पार्टनर्स को कंपनी के साथ जोड़ना और उन्हें लगातार सपोर्ट देना है, जो रियल एस्टेट मार्केट में सक्रिय हैं. उनका मानना है कि मजबूत चैनल नेटवर्क किसी भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की पहुंच और बिजनेस क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है.

Property Sansar से खास बातचीत में Umesh Sharma ने सपोर्ट ऑपरेशंस की भूमिका, चैनल नेटवर्क की उपयोगिता, कस्टमर जर्नी, अपने योगदान, रियल एस्टेट में करियर और Induma Group के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया.

सपोर्ट ऑपरेशंस क्या है और किसी प्रोजेक्ट या ग्रुप के लिए इसकी क्या भूमिका होती है?

सपोर्ट ऑपरेशंस का मूल उद्देश्य कंपनी के इंटरनल कर्मचारियों के साथ-साथ उन बाहरी चैनल पार्टनर्स को भी कंपनी के साथ जोड़ना है, जो रियल एस्टेट मार्केट में काम कर रहे हैं. कंपनी के साथ काम करने वाले ये चैनल पार्टनर्स हमारे नेटवर्क को विस्तार देने में मदद करते हैं. इसलिए हमारा प्रयास रहता है कि अच्छे और सक्रिय चैनल्स को अपने साथ जोड़ा जाए, उन्हें आवश्यक सपोर्ट दिया जाए और उनके साथ एक मजबूत व भरोसेमंद वर्किंग रिलेशनशिप तैयार की जाए. रियल एस्टेट में किसी भी प्रोजेक्ट के लिए चैनल नेटवर्क बहुत महत्वपूर्ण है. एक मजबूत चैनल नेटवर्क प्रोजेक्ट को मार्केट तक पहुंचाने और बिजनेस को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है.

चैनल पार्टनर्स की भूमिका क्या रहती है?

मान लीजिए हमारा अपना कोई प्रोजेक्ट है या हमने किसी प्रोजेक्ट को अंडरराइट किया है. ऐसे में चैनल पार्टनर्स अपने रेफरेंसेज और मार्केट नेटवर्क के माध्यम से उस प्रोजेक्ट को संभावित ग्राहकों तक पहुंचाते हैं. जब चैनल पार्टनर्स को यह भरोसा होता है कि वे एक अच्छी कंपनी और मजबूत ग्रुप के साथ जुड़े हैं, जहां उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट्स, बेहतर स्लैब्स और उचित सपोर्ट मिलेगा, तो उनका जुड़ाव और मजबूत होता है. आखिरकार इन चैनल पार्टनर्स की भूमिका हमारी बुकिंग्स और बिजनेस नंबर्स को हासिल करने में महत्वपूर्ण होती है.

इंटरनल कम्युनिकेशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के बीच क्या संबंध है?

इसे हम दो स्तरों पर देख सकते हैं. एक तरफ हमारे इंटरनल एम्प्लॉयी हैं और दूसरी तरफ हमारे बाहरी चैनल पार्टनर्स. हमारा प्रयास दोनों के साथ मजबूत कम्युनिकेशन बनाए रखना है. हम चाहते हैं कि हमारे चैनल पार्टनर्स खुद को कंपनी का हिस्सा महसूस करें और उन्हें यह भरोसा हो कि वे जिस कंपनी के साथ काम कर रहे हैं, वह केवल वर्तमान के लिए नहीं बल्कि उनके भविष्य और ग्रोथ के लिए भी प्रतिबद्ध है. जब कम्युनिकेशन मजबूत होता है, तो भरोसा बनता है और भरोसा ऑपरेशनल एफिशिएंसी को भी मजबूत करता है.

एक सीमलेस कस्टमर जर्नी के लिए आपका फोकस क्या रहता है?

हमारा उद्देश्य ग्राहक पर कोई प्रोडक्ट थोपना नहीं है. हमारी कंपनी एक कंसल्टेंट के तौर पर काम करती है. हम केवल इस आधार पर काम नहीं करते कि हमारे पास एक प्रोजेक्ट है और ग्राहक को वही प्रोजेक्ट खरीदना है. हम पहले ग्राहक की जरूरत और अपेक्षाओं को समझते हैं. उसका बजट क्या है, वह प्रॉपर्टी का इस्तेमाल किस उद्देश्य से करना चाहता है और उसका फोकस निवेश, रेंटल या रेजिडेंशियल जरूरत पर है—इन सभी पहलुओं को समझना जरूरी है. इसके बाद उसके बजट, भविष्य की जरूरत और उद्देश्य के अनुरूप हमारे पास उपलब्ध विकल्पों में से उपयुक्त प्रोजेक्ट्स उसके सामने रखे जाते हैं. ग्राहक उन विकल्पों को शॉर्टलिस्ट करता है और हमारा प्रयास रहता है कि उसे ऐसा प्रोजेक्ट मिले, जिससे वह संतुष्ट महसूस करे. यही हमारे लिए एक सीमलेस कस्टमर जर्नी है.

“Induma के साथ मेरी जर्नी एक शब्द में—Family”

Induma के साथ आपकी व्यक्तिगत जर्नी को अगर एक शब्द में बताना हो तो क्या कहेंगे?

Umesh Sharma: Family.

“चैनल नेटवर्क को 100+ तक ले जाने का लक्ष्य”

ऑपरेशंस में मेरा प्रमुख योगदान चैनल नेटवर्क को मजबूत करने में है. हम लगातार नए चैनल पार्टनर्स को कंपनी के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इसके अलावा मेरी अपनी टीम भी है, जिसके माध्यम से हम अपनी बुकिंग्स को मैनेज करते हैं. बाहरी चैनल नेटवर्क की बात करें तो हम फिलहाल लगभग 50 चैनल पार्टनर्स के आसपास पहुंच चुके हैं और हमारा लक्ष्य इसे 100 प्लस तक ले जाना है.

यदि कोई प्रोफेशनल रियल एस्टेट में अपना करियर बनाना चाहता है तो आप उसे क्या सलाह देंगे?

आज की नई पीढ़ी पढ़ाई के बाद ऐसा करियर चाहती है जहां उसे स्थिरता मिले, वह सुरक्षित महसूस करे और अच्छी कमाई कर सके. रियल एस्टेट में भी अवसर हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री में सबसे जरूरी चीज है पेशेंस. मैं एक लाइन में कहूंगा—रियल एस्टेट में काम करने के लिए आपके अंदर धैर्य होना जरूरी है. यह एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां लगातार प्रयास और धैर्य के साथ आगे बढ़ना पड़ता है.

रियल एस्टेट मार्केट में आजकल कई तरह के ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं. आप किस ट्रेंड को सबसे ज्यादा फॉलो करते हैं?

क्लाइंट्स के साथ रिलेशनशिप….मेरे लिए ग्राहक के साथ मजबूत और भरोसेमंद संबंध सबसे महत्वपूर्ण हैं. रियल एस्टेट में डील केवल एक ट्रांजैक्शन नहीं होती; ग्राहक के साथ बनाया गया भरोसा लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता बन सकता है. यही वजह है कि मजबूत चैनल नेटवर्क, प्रभावी कम्युनिकेशन और ग्राहक के साथ भरोसेमंद रिलेशनशिप को मैं रियल एस्टेट बिजनेस की ग्रोथ के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानता हूं.

Related Posts

‘Dholera:The Next Dubai’

InduMaa Group के विजन, डेवलपर के रूप में सफर, रियल एस्टेट रणनीति और Dholera SIR की संभावनाओं पर…

ByByAdmin Sep 28, 2026

“Product नहीं, पहले खुद को Sell करना होता है”

Pradeep SharmaDirector – LMS, Data & IT Operations, InduMaa Group Technology, Data Analytics, CRM और AI के जरिए…

ByByAdmin Sep 28, 2026

Customer Satisfaction-Teamwork बड़ी ताकत

Manu SinghDirector – Business & Field Coordination, InduMaa Group Real Estate industry में किसी भी company की long-term…

ByByAdmin Sep 28, 2026

” मजबूत क्लाइंट नेटवर्क है ग्रोथ फैक्टर ”

Business Development Manager Jyoti Prasad से खास बातचीत; मजबूत क्लाइंट नेटवर्क, भरोसेमंद रिलेशनशिप और लगातार विस्तार के विजन…

ByByAdmin Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top