
Director – Brokerage & Market Development Razi Khan
Brokerage System, Channel Partner Network, Customer Relationships और Developer के रूप में InduMaa Group की Growth Journey पर Director – Brokerage & Market Development Razi Khan से PSN Media की खास बातचीत.
Real Estate industry में Brokerage और Channel Partner Network किसी भी company की growth में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. खासकर ऐसे market में जहां Broker और Channel Partner का सबसे बड़ा concern timely payment, transparency और long-term relationship होता है, वहां एक मजबूत और भरोसेमंद system बनाना किसी भी organization के लिए बड़ी चुनौती है.
InduMaa Group ने अपनी journey की शुरुआत एक Broker के रूप में की थी और आज company Developer के रूप में भी आगे बढ़ रही है. Brokerage की ground-level challenges को करीब से समझने के कारण company ने Channel Partners के साथ trust, timely payout और long-term relationships को अपनी working approach का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है.
आज InduMaa Group के साथ सैकड़ों Brokers और Associates जुड़े हुए हैं. वहीं Uttarakhand, Dholera और अन्य markets में projects के साथ company Development की दिशा में भी अपनी presence बढ़ा रही है.
Brokerage के system को मजबूत करने के लिए आपकी क्या planning रहती है?
InduMaa के साथ हमारी journey की शुरुआत एक Broker के रूप में हुई थी. आज हम Developer के रूप में भी आगे बढ़ चुके हैं और हमारे पास दो से तीन projects हैं. Brokerage को हम बहुत बेहतर तरीके से समझते हैं, क्योंकि हमने खुद Broker के रूप में काम किया है. इसलिए हमें Brokers की problems और उनकी expectations का practical experience है. एक बड़ी problem यह होती है कि एक Broker दूसरे Broker के साथ काम नहीं करना चाहता. जब हम इसका कारण पूछते हैं, तो सबसे common जवाब होता है—“पैसे नहीं मिलते.”
छोटे और बड़े दोनों Brokers की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि वे काम करते हैं, लेकिन उन्हें उनका payment समय पर नहीं मिलता. इसलिए हम अपने Channel Partners को clear assurance देते हैं कि आप हमारे साथ जुड़िए, आपके काम का payment आपको आपके तय समय के अनुसार मिलेगा. हमने पिछले कई वर्षों में इसी approach के साथ काम किया है. आज हमारे साथ लगभग 250–300 Brokers जुड़े हुए हैं, जो हमारे साथ काम कर रहे हैं.
Channel Partners और Brokers की सबसे बड़ी expectation क्या होती है और इसे पूरा करना कितना challenging है?
Channel Partner या Broker की सबसे पहली expectation payment से जुड़ी होती है. इसकी वजह यह है कि market में कई बार Brokers को उनके काम का payment समय पर नहीं मिलता. अगर आप पिछले कुछ वर्षों का market देखें, तो कई Channel Partner companies और Brokerage firms शुरू हुईं और बाद में बंद भी हो गईं. इसके पीछे कई कारण रहे, लेकिन timely payment एक बड़ी समस्या रही है.
हमने इसी challenge को दूर करने की कोशिश की है. हमारा focus रहा है कि Broker के साथ जो commitment किया गया है, उसे पूरा किया जाए और उसका payout timely किया जाए. इसी वजह से हमारे साथ जुड़े Brokers का trust बना है और वे लंबे समय से हमारे साथ काम कर रहे हैं.
हमने पिछले वर्षों में हजारों Clients को projects दिए हैं और कोशिश रही है कि उन्हें timely service मिले. अगर किसी Client या Broker को Developer के साथ किसी तरह की समस्या आती है, तो हमने कई मामलों में दोनों पक्षों के बीच coordination और resolution कराने की कोशिश की है.
InduMaa Group की growth में Brokerage Network ने कितना योगदान दिया है?
InduMaa की शुरुआत कुछ लोगों के साथ हुई थी. आज हमारे साथ 8 Directors हैं और एक बड़ा team structure तैयार हुआ है. हम अब Developer के रूप में भी आगे बढ़ रहे हैं. Uttarakhand में Luxury Resort Project पर काम कर रहे हैं और Dholera में भी अपना project लेकर आए हैं. इसके अलावा Jewar में हमारा project पूरी तरह sold out हो चुका है. जब Channel Partners देखते हैं कि company केवल Brokerage तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने projects भी लेकर आ रही है और timely payout दे रही है, तो उनका confidence और trust बढ़ता है. यही वजह है कि हमारे साथ नए Channel Partners लगातार जुड़ रहे हैं.
एक successful Real Estate Relationship में सबसे important quality क्या है?
Real Estate में हम हर चीज में Quality देखते हैं. अगर कोई Broker या Channel Partner हमारे साथ जुड़ता है, तो हम भी उसमें यह देखते हैं कि वह हमारे लिए और हमारे Project के लिए कितना dedicated है.जिस व्यक्ति में Dedication होता है, उसके साथ long-term relationship बनाने की संभावना ज्यादा होती है. इसलिए हमारे लिए Dedication और Commitment बहुत important हैं.
Emerging Markets में InduMaa Group खुद को किस तरह position करना चाहता है?
आज Technology और AI का दौर है. लगभग हर चीज Online हो रही है. इसलिए हमारा approach यही है कि हम Market के साथ चलें. हम Market के trends के खिलाफ जाने में विश्वास नहीं रखते. Market में समय के साथ trends बदलते रहते हैं. जो चीज आज popular है, हो सकता है कुछ समय बाद उसका trend बदल जाए और भविष्य में फिर वापस आ जाए. इसलिए जरूरी है कि हम Market को समझें और उसके changing trends के अनुसार अपनी strategy को evolve करते रहें.
“मेरी Personal Journey InduMaa के साथ Awesome रही है”
अपनी Personal Journey को InduMaa Group के साथ एक line में कैसे describe करेंगे?
Awesome
“InduMaa को अपना मानते हैं, इसलिए Contribution 100% है”
जब से हम InduMaa के साथ जुड़े हैं, हमने इसे केवल एक company की तरह नहीं देखा. हम इसे अपना मानते हैं. इसलिए Contribution की बात करें तो हमारा Contribution 100% है. यह हमारे लिए सिर्फ एक ऐसा platform नहीं है जहां success हासिल करके आगे किसी दूसरी जगह चले जाएं. हमने शुरुआत Zero से की थी और आज धीरे-धीरे 100 की तरफ बढ़ रहे हैं. यह पूरी journey हमारे लिए collective growth की journey है.
जो व्यक्ति Real Estate में Professional के रूप में आना चाहता है, उसे आपकी क्या सलाह होगी?
Real Estate एक बहुत बड़ा समुद्र है. लेकिन इस industry में सबसे पहला word ही “Real” है. अगर किसी व्यक्ति ने “Real” को समझ लिया, तो वह Real Estate में काम करने की basic requirement को समझ सकता है. Real का मतलब है सत्य, और सत्य के साथ काम करना आसान नहीं होता. Real Estate बाहर से देखने में काफी attractive industry लग सकती है, लेकिन इसमें patience के साथ लंबे समय तक काम करना पड़ता है.
एक Professional के लिए Project Knowledge और Market Knowledge बहुत जरूरी है. उसे अपने project और आसपास के market की अच्छी जानकारी होनी चाहिए. इसके साथ Customer और Broker से बात करने का तरीका भी आना चाहिए. आप customer के साथ किस तरह behave करते हैं, खुद को किस तरह present करते हैं और communication किस तरह करते हैं, ये सभी बातें बहुत मायने रखती हैं.
मेरी सलाह होगी कि Real Estate में आने वाले Professional को सबसे पहले अपनी Knowledge बढ़ानी चाहिए और अपने mindset को stable रखना चाहिए. यह ऐसा क्षेत्र है जहां growth धीरे-धीरे होती है. जैसे FD में पैसा समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ता है, वैसे ही Real Estate में भी patience और consistent work जरूरी है.
InduMaa Group के future को लेकर आपकी सबसे बड़ी उम्मीद क्या है?
कुछ समय पहले मैं और Rishi बैठे थे और हम बात कर रहे थे कि हम कहां से चले थे और आज कहां पहुंच रहे हैं. धीरे-धीरे हमने काफी progress की है. हमने अपने future को लेकर एक direction तय की है कि हमें अभी और ऊपर जाना है. आज हम Developer के रूप में अपनी journey के शुरुआती stage में हैं. मेरे हिसाब से जिस दिन हम अपने projects को successfully deliver करना शुरू करेंगे, वह हमारी success की एक नई और महत्वपूर्ण शुरुआत होगी. हमारे लिए Developer बनना सिर्फ Project Launch करने तक सीमित नहीं है. असली success तब होगी जब हम अपने customers और stakeholders को project की timely और quality delivery दे पाएंगे.














